Multibagger Stock: टेक्सटाइल और रीयल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्वान एनर्जी (Swan Energy) के शेयरों में कुछ दिनों से बाजार की कमजोरी का असर दिख रहा है। 3 जनवरी को यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था और उस लेवल से यह 8 फीसदी फिसल चुका है। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने महज 18 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। आज 6 जनवरी को इसके शेयर कारोबार की शुरुआत में मजबूत हुए थे और ग्रीन जोन में थे लेकिन फिर टूटते बाजार के दबाव में यह 3.60 फीसदी की गिरावट के साथ 311 रुपये के भाव (Swan Energy Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 323.85 रुपये पर पहुंच गया था। इसका मार्केट कैप 8,207.82 करोड़ रुपये है।
