Get App

डिफेंस सेक्टर का यह शेयर सिर्फ 4 दिनों में 60% चढ़ा, जानिए क्या अभी भी है निवेश का मौका

ड्रोन से जुड़े नियमों को आसान बनाने के बाद Zen Tech के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2021 पर 1:48 PM
डिफेंस सेक्टर का यह शेयर सिर्फ 4 दिनों में 60% चढ़ा, जानिए क्या अभी भी है निवेश का मौका

Zen Tech Stock Price: केंद्र सरकार ने हाल ही में ड्रोन से जुड़े नियमों को आसान बनाया जिसकी वजह Zen Technologies के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई। सिर्फ चार दिनों में ही Zen Tech के शेयरों में 60% उछाल आया है। उम्मीद है कि आगे भी कंपनी के शेयरों में तेजी बनी रहेगी क्योंकि यह इकलौती लिस्टेड कंपनी है जो भारत में ड्रोन बनाती है।

हैदराबाद की यह कंपनी डिफेंस सप्लाई में है। कंपनी के ऑर्डर बुक को देखें तो अभी इसके पास काफी ऑर्डर है। मुमकिन है कि भविष्य में ई-कॉमर्स कंपनियां ड्रोन के जरिए होम डिलीवरी करें। अगर ई-कॉमर्स कंपनियों ने ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया तो कंपनी के शेयरों में कई गुना तेजी आ सकती है।

एक्सपर्ट का मानना है कि Zen Tech को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना  चाहिए। हालांकि उनकी यह सलाह भी है कि पिछले एक हफ्ते Zen Tech के शेयर 50% से ज्यादा चढ़े हैं तो बेहतर यही होगा कि एकबार प्रॉफिट बुकिंग होने के बाद ही इसमें निवेश किया जाए।

डिफेंस शेयरों में तेजी की वजह के बारे में Profitmart Securities के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षाकर ने कहा, "Zen Tech भारत की इकलौती लिस्टेड कंपनी है जो ड्रोन बनाती है। कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है। कंपनी को हाल ही इंडियन एयरफोर्स से 155 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।"

टेक्निकल चार्ट पर देखें तो Zen Tech में मजबूत बुलिश मूवमेंट नजर आ रहा है। इसमें हेड एंड शोल्डर पैटर्न बन रहा है जो तेजी का संकेत है। कंपनी का मौजूदा रेजिस्टेंस लेवल 158 रुपए पर है। एकबार कंपनी के शेयरों ने यह लेवल पार कर लिया तो यह 200 से 225 तक जा सकती है। शुक्रवार को Zen Tech के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। यह 9.97% ऊपर 153.80 रुपए पर बंद हुआ था।  


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें