Multibagger Stock: 5 साल में ₹2 लाख के बने ₹5000000, मिला 2392% रिटर्न

Tilaknagar Industries Share Return: शेयर बीएसई पर 7 नवंबर 2024 को 355.45 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीनों में तिलकनगर इंडस्ट्रीज का शेयर लगभग 55 प्रतिशत चढ़ा है। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 57 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 58.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 10:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तिलकनगर इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 6,800 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Multibagger Share: एक बे​वरेज कंपनी के शेयर ने पिछले 3 महीनों में निवेशकों को लगभग 50 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 5 साल में कीमत 2392 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुई है। यह मल्टीबैगर शेयर है तिलकनगर इंडस्ट्रीज। मेंशन हाउस फ्रेंच ब्रांडी, कुरियर नेपोलियन ब्रांडी ग्रीन, कुरियर नेपोलियन फाइनेस्ट प्योर ग्रेप फ्रेंच ब्रांडी, मेंशन हाउस चेरी फ्लैंडी, मेंशन हाउस पीच फ्लैंडी, मेंशन हाउस चैंबर्स ब्रांडी, मेंशन हाउस गोल्ड बैरल व्हिस्की, ब्लू लगून जिन इसी कंपनी के प्रोडक्ट हैं।

तिलकनगर इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 6,800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर ने 7 नवंबर 2024 को 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 364.70 रुपये क्रिएट किया। केवल एक सप्ताह में शेयर 22 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 2 साल में शेयर का रिटर्न 250 प्रतिशत से ज्यादा रहा है।

5 साल में 14 से 355 रुपये पर पहुंचा शेयर


बीएसई के डेटा के मुताबिक, तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर ने पिछले 5 साल में 2392.64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शेयर बीएसई पर 7 नवंबर 2024 को 355.45 रुपये पर बंद हुआ। 5 साल पहले 7 नवंबर 2019 को कीमत 14.26 रुपये पर थी। इस डेटा के बेसिस पर कैलकुलेट करें तो अगर किसी ने 5 साल पहले शेयर में 50000 रुपये का अमाउंट इनवेस्ट किया होगा और अभी तक शेयरों को बेचा नहीं होगा तो अमाउंट 12 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होगा। इसी तरह 1 लाख रुपये का अमाउंट लगभग 25 लाख रुपये और 2 लाख रुपये का अमाउंट करीब 50 लाख रुपये हो गया होगा।

8 नवंबर को ये 4 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

सितंबर तिमाही में मुनाफा 57% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 823.32 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 750.18 करोड़ रुपये था। इस बीच शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 57 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 58.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2023 तिमाही में 37 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।