Multibagger Stock: उषा मार्टिन लिमिटेड के शेयरों ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। यह एक मिडकैप फर्म है जो वायर और वायर रोप्स के बिजनेस में है। कंपनी रणनीतिक रूप से हाई-एंड वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स के लिए अपनी क्षमताओं का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके शेयरों में आज 23 अक्टूबर को 0.76 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 391 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 11,915 करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई रुपये और 52-वीक लो रुपये है।
