Multibagger Stock: लगेज और ट्रैवल एक्सेसरीज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी लगेज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। वीआईपी इंडस्ट्रीज ने महज 50 हजार रुपये के निवेश पर इंवेस्टर्स को करोड़पति बना दिया।
लांग टर्म ही नहीं बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने शानदार रिटर्न दिया है। पांच महीने में इसके शेयर करीब 27 फीसदी मजबूत हुए हैं। वीआईपी इंडस्ट्रीज के शेयर आज 1 नवंबर को 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 731.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 10,357.44 करोड़ रुपये है।
20 साल में 50 हजार को बना दिया एक करोड़
वीआईपी के शेयर 1 नवंबर 2002 को 3.61 रुपये के भाव पर थे जो अब तक बढ़कर 731.45 रुपये के भाव (VIP Industries Share Price) पर पहुंच चुके हैं। इसका मतलब हुआ है कि उस समय इस कंपनी में लगाए गए 50 हजार रुपये अब तक 203 गुना बढ़कर 1.01 करोड़ रुपये बन गए।
वीआईपी के शेयर पिछले साल 29 नवंबर 2021 को 494.25 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद वीआईपी के शेयरों में खरीदारी बढ़ी और 31 मार्च 2022 तक यह 57 फीसदी की तेजी के साथ 774.50 रुपये के भाव पर पहुंच गए जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद फिर वीआईपी के शेयरों पर दबाव दिखा और अब तक यह 6 फीसदी टूट चुका है।
VIP Industries के बारे में डिटेल्स
वीआईपी इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लगेज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो लगेज और ट्रैवल एक्सेसरीज बनाती है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा सामान निर्माता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कारोबार गिरा है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 82.83 करोड़ रुपये से गिरकर 32.22 करोड़ रुपये रह गया। वहीं समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू भी 563.23 करोड़ रुपये से फिसलकर 502.68 करोड़ रुपये रहा।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।