Multibagger Stocks: स्टॉक मार्केट में निवेश कर शानदार मुनाफा हासिल किया जा सकता है। शेयरों में निवेश पर फटाफट पैसे भी डबल सकते हैं और पूरी पूंजी लगभग डूब भी सकती है। कमाऊ शेयरों की बात करें तो करीब 33 शेयर ऐसे हैं जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में 500 गुना से अधिक रिटर्न दिया है और इसमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन पर एनालिस्ट्स अब भी बुलिश हैं। सबसे तेज पैसा तो ज्योति रेजिन्स एंड एढेसिव्स (Jyoti Resins & Adhesives) ने बढ़ाया है। इसने 20 साल में निवेशकों के पैसों को 5281 गुना बढ़ाया है। इसके शेयर 13 जून 2003 को 0.27 पैसे में मिल रहे थे और अब यह 1,408.30 रुपये (13 जून 2023 का भाव) पर पहुंच चुका है।
