Multibagger: रॉकेट की तरह भागा इस टेक्सटाइल कंपनी का शेयर, 10 हफ्तों में 10 गुना बढ़ा दी निवेशकों की पूंजी

Multibagger Stocks: टेक्सटाइल सेक्टर की एक छोटी सी कंपनी एलस्टोन टेक्सटाइल्स (Alstone Textiles) ने पिछले ढाई महीनों में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 7:29 PM
Story continues below Advertisement
Multibagger Stocks: महीने में ही इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 151 फीसदी का रिटर्न दे दिया है

Multibagger Stocks: टेक्सटाइल सेक्टर की एक छोटी सी कंपनी एलस्टोन टेक्सटाइल्स (Alstone Textiles) ने पिछले ढाई महीनों में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयरों में पिछले करीब 20 दिनों से लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है। इसके चलते इस कंपनी ने महज 1 महीने में ही अपने निवेशकों को 151 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे दिया है। Alstone Textiles के स्टॉक पहली बार शेयर बाजार में 24 अगस्त 2022 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए थे। उस वक्त इसके शेयरों की कीमत महज 15.75 रुपये थी। तब से अब तक पिछले 10 हफ्तों में इसके शेयर निवेशकों को 10 गुना से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं।

क्यों आ रही एलस्टोन टेक्सटाइल्स के शेयरों में तेजी?

Alstone Textiles के शेयरों में तेजी स्टॉक स्पिल्ट (Stock Split) और बोनस शेयर (Bonus Share) की खबरों के चलते आई है। कंपनी ने पिछले महीने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 10 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।

Alstone Textiles ने शेयर बाजारों को क्या बताया


कंपनी ने बताया, "हम आपको सूचित करना चाहता हैं कि हमारे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की 10 नवंबर 2022 को बैठक होनी है। बैठक के दौरान तीन मुद्दों पर विचार किया जाएगा। पहला, 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों को 1 रुपये फेस वैल्यू शेयरों में विभाजित करना। दूसरा कंपनी के अथॉराइज्ड शेयर कैपिटल में बढ़ोतरी करना और तीसरा, बोनस शेयर की घोषणा करना।"

यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: महज 50 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, शॉर्ट टर्म में भी 27% की तेजी के साथ दमदार साबित हुआ यह स्टॉक

1 लाख को बनाया 10 लाख

Alstone Textiles के शेयर आज 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बीएसई पर 167.55 रुपये के भाव पर बंद हुए। 26 अगस्त 2022 को जब पहली बार इसके शेयर बीएसई पर सूचीबद्ध हुए थे, तब इसकी कीमत महज 15.75 रुपये थी। इस तरह पिछले ढाई महीनों में इस शेयर में करीब 963 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने Alstone Textiles के शेयरों में 26 अगस्त 2022 को 1 लाख रुपये निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 963 फीसदी बढ़कर 10.63 लाख रुपये हो गई होती।

क्या करती है कंपनी

यह कंपनी कॉटन, वूलन, आर्ट सिल्क, नेचुरल सिल्क, रेडी-टू-वियर अपैरल, होजरी, सिंथेटिक फाइबर और फैब्रिक और मिक्स्ड फैब्रिक जैसे टेक्सटाइल का कारोबार करती है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।