Multibagger Stocks: इस बैट्री कंपनी में 56 हजार बने एक करोड़, अब फिर बंपर तेजी का रुझान

Multibagger Stocks: लेड-एसिड बैट्री बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के शेयर इस महीने अब तक 5 फीसदी से अधिक मजबूत हुए है। वहीं लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने महज 56 हजार रुपये के निवेश पर 19 साल में करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज का मानना है कि इसके शेयरों का दम अब भी बाकी है

अपडेटेड Jun 24, 2023 पर 4:19 PM
Amara Raja Batteries के शेयर 18 जून 2004 को महज 3.50 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 18036 फीसदी ऊपर 634.75 रुपये पर है यानी कि महज 56 हजार रुपये के निवेशक 19 साल में करोड़पति बन गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: लेड-एसिड बैट्री बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी अमार राजा बैट्रीज (Amara Raja Batteries) के शेयर इस महीने अब तक 5 फीसदी से अधिक मजबूत हुए है। वहीं लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने महज 56 हजार रुपये के निवेश पर 19 साल में करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज का मानना है कि इसके शेयरों का दम अब भी बाकी है और मौजूदा लेवल से यह करीब 20 फीसदी ऊपर उछल सकता है। इसके शेयर शुक्रवार 23 जून को बीएसई पर 634.75 रुपये (Amara Raja Batteries Share Price) पर बंद हुए थे।

    56 हजार बन गए एक करोड़

    अमार राजा बैट्रीज के शेयर 18 जून 2004 को महज 3.50 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 18036 फीसदी ऊपर 634.75 रुपये पर है यानी कि महज 56 हजार रुपये के निवेशक 19 साल में करोड़पति बन गए। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 23 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 449.45 रुपये पर था। इसके बाद खरीदारी बढ़ी और महज 6 महीने में यह 49 फीसदी से अधिक उछलकर 9 दिसंबर 2022 को 52 हफ्ते के हाई 669.95 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह फिसल गया और इस हाई से यह 5 फीसदी से अधिक फिसल चुका है।


    Crypto Price: BitCoin का आधे क्रिप्टो मार्केट पर कब्जा, टॉप-10 में एक नए करेंसी की एंट्री

    Amara Raja Batteries में अब क्या है रुझान

    अमार राजा बैट्रीज लेड-एसिड बैट्री बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह 70 फीसदी बैट्री गाड़ियों के लिए बनाती है और बाकी इंडस्ट्रीज के लिए जिसमें टेलीकॉम सेगमेंट में इसका डॉमिनेंस है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजीत के मुताबिक आने वाले समय में ऑटो सेक्टर तेजी से बढ़ने वाला है जिससे अमार राजा बैट्रीज के कारोबार को सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा दोपहिया और तिपहिया गाड़ियों की बैट्रीज के लिए यह लीथियम बैट्री भी तैयार कर रही है यानी तकनीकी तौर पर अपग्रेडेशन।

    Multibagger Stocks: 9 महीने में 293% रिटर्न, लॉन्ग टर्म में बनाया करोड़पति, आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?

    मार्च तिमाही कंपनी के लिए शानदार रही है और इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ा और आगे भी मजबूत ग्रोथ के आसार हैं। कंपनी लीथियम ऑयन प्रोजेक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है और यह पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बनाएगी। इसके अलावा ब्रोकरेज का मानना है कि इसका शेयर सस्ते में मिल रहा है। इन सब वजहों को देखते हुए ब्रोकरेज नो 762 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।