Crypto Price: BitCoin का आधे क्रिप्टो मार्केट पर कब्जा, टॉप-10 में एक नए करेंसी की एंट्री

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) का आधे मार्केट पर कब्जा हो गया है और आज की बात करें तो यह 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो की बात करें तो सिर्फ एक ही रेड जोन में है। वहीं टॉप-10 में एक क्रिप्टो की एंट्री हुई है

अपडेटेड Jun 24, 2023 पर 3:22 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.24% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.02% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) का आधे मार्केट पर कब्जा हो गया है और आज की बात करें तो यह 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 2.08 फीसदी की तेजी के साथ 30,622.45 डॉलर (25.10 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो की बात करें तो सिर्फ एक एक्सआरपी (XRP) ही रेड जोन में है। वहीं टॉप-10 में एक क्रिप्टो- लिटेक्वॉइन (Litecoin) की एंट्री हुई है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक फिसलकर 1900 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.77% की तेजी आई है और यह 1.19 लाख करोड़ डॉलर (97.53 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Multibagger Stocks: 9 महीने में 293% रिटर्न, लॉन्ग टर्म में बनाया करोड़पति, आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) रेड जोन में है। इसमें करीब आधे फीसदी की गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक लिटेक्वॉइन (Litecoin) उछला है। यह 17 फीसदी से अधिक उछलकर टॉप-10 में पहुंच गया। इसके बाद सबसे अधिक उछाल बिटक्वॉइन में है और सात दिनों में यह 15 फीसदी से ऊपर चढ़ा है।

इसके बाद कार्डानो और सोलाना में 9-9 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन और एथेरियम में 8-8 फीसदी से अधिक तेजी है। एक्सआरपी में वीकली तौर पर करीब 2 फीसदी का उछाल है जबकि यूएसडीक्वॉइन और टेथर लगभग फ्लैट भाव पर है।

Scam Alert: कोरियर कंपनी के नाम पर वसूली, जीरोधा के नितिन कामत ने बताया बचने का तरीका

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,622.45 डॉलर 2.08%
एथेरियम (Ethereum) 1,888.11 डॉलर 0.34%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 245.42 डॉलर 1.06%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4913 डॉलर (-) 0.18%
कार्डानो (Cardano) 0.2952 डॉलर 0.38%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06781 डॉलर 2.34%
सोलाना (Solana) 17.27 डॉलर 3.37%
लिटेक्वॉइन (Litecoin) 91.07 डॉलर 4.84%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4771 करोड़ डॉलर (3.91 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 25.57% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.24% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.02% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।