Get App

Multibagger Stocks: 15 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, अब भी नोट छापने का मौका दे रही यह कंपनी

Multibagger Stocks: एक ऐसा शेयर जो लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न दे, उसमें गिरावट को सुनहरे मौके के रूप में देखना चाहिए। इसी प्रकार की एक कंपनी ऐसी है जिसने महज 10 साल में फटाफट करोड़पति बनाया है और शॉर्ट टर्म में महज 10 महीने में 82% उछला है। तीन दिन पहले यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर था और एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 4:58 PM
Multibagger Stocks: 15 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, अब भी नोट छापने का मौका दे रही यह कंपनी
Apl Apollo Tubes एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयर 13 सितंबर 2013 को महज 15 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 11334 फीसदी ऊपर 1715.15 रुपये पर है यानी महज 10 साल में इसने 88 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया।

Multibagger Stocks: स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब कंपनी एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) के शेयर दो दिन पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने महज 10 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। यह शेयर लॉन्ग टर्म के साथ-साथ शॉर्ट टर्म में भी पैसा छापने की मशीन साबित हुआ है। दो दिन पहले यह 10 महीने में 82 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। इस हाई लेवल से यह 5 फीसदी फिसल चुका है लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे खरीदारी के सुनहरे मौके के रूप में देखना चाहिए। घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह अभी करीब 17 फीसदी उछल सकता है। इसके शेयर फिलहाल 1715.15 रुपये के भाव (Apl Apollo Tubes Share Price) पर हैं।

15 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति

एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयर 13 सितंबर 2013 को महज 15 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 11334 फीसदी ऊपर 1715.15 रुपये पर है यानी महज 10 साल में इसने 88 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही अच्छा रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें