Multibagger Stocks: हॉस्पिटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज (Apollo Hospitals Enterprise) के शेयर आज रेड जोन में बंद हुए हैं। लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है और अब आगे भी ब्रोकरेज इसमें शानदार तेजी के आसार देख रहे हैं। 20 साल में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 4875 रुपये (Apollo Hospitals Share Price) पर बंद हुआ है। घरेलू ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह करीब 17 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसका फुल मार्केट कैप 70,095.02 करोड़ रुपये है।
