Axis Bank पर मेहरबान ब्रोकरेज, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

Banking Stocks: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है और यह एक फीसदी से अधिक फिसल गया। हालांकि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) के मुताबिक निवेश के लिए यह काफी आकर्षक है। जानिए ब्रोकरेज को एक्सिस बैंक पर भरोसा क्यों है और इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस क्या है

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक Axis Bank के शेयर अभी अगले 12 महीने के अनुमान बुक वैल्यू के हिसाब से इसके शेयर 18 गुना पर है। यह ICICI Bank और HDFC Bank के मुकाबले 25 फीसदी डिस्काउंट पर है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Banking Stocks: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है और इंट्रा-डे में यह एक फीसदी से अधिक फिसल गया। हालांकि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) के मुताबिक निवेश के लिए यह काफी आकर्षक है। एक्सिस बैंक को 18 फीसदी का टिकाऊ RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) हासिल करने को लेकर भरोसा और इसका मानना है कि इसके फंडिंग प्रोफाइल में सुधार पर फोकस से इसकी वोलैटिलिटी कम होगी और नेट इंटेरेस्ट मार्जिन में भी सुधार होगा। इस वजह से जेफरीज निवेश के लिए काफी आकर्षक बैंकिंग शेयर मान रहा है। आज की बात करें तो दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.96फीसदी की गिरावट के साथ 980.30 रुपये (Axis Bank Share Price) पर बंद हुआ है।

    Axis Bank की क्या है स्थिति और आगे कैसा रहेगा कारोबार

    जेफरीज ने अमेरिका में हाल ही में निवेशकों की एक बैठक आयोजित की थी, इसमें एक्सिस बैंक के सीईओ से बाचतीत के आधार पर ब्रोकरेज ने एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक का फोकस डिपॉजिट्स में टर्म और सेविंग डिपॉजिट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने पर है। इसके लिए कस्टमर एक्सपीरिएंस को सुधारने, ब्रांच स्टॉफ को फिर से ओरिएंटेशन, कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट्स पर फोकस और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर फोकस किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में 18-24 महीने लग सकते हैं।


    बैंक के मैनेजमेंट का मानना है कि बैंकिंग का क्रेडिट ग्रोथ करीब 12-13 फीसदी को बनाए रख सकता है और इससे भी करीब 4-5 फीसदी ऊपर यानी 16-19 फीसदी की दर से यह बढ़ सकता है। जेफरीज के मुताबिक कॉरपोरेट लेंडिंग में प्राइसिंग माहौल सुधरा है तो एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी और बढ़ सकती है।

    Multibagger Stocks: ₹64 का शेयर अब ₹840 में, इस टाटा कंपनी ने तीन साल में ही कर दिया मालामाल

    कैपिटल एक्सपेंडिचर में कुछ सुधार दिख रहा है लेकिन बैंक और प्रमोटर्स इसे लेकर काफी सावधान रहेंगे। हालांकि मैनेजमेंट का कहना है कि बैंक को फिलहाल पूंजी जुटाने की जरूरत नहीं है। जेफरीज का मानना है कि वित्त वर्ष 2023-26 में एक्सिस बैंक का मुनाफा 16 फीसदी CAGR से बढ़ सकता है और इस दौरान RoE भी 18 फीसदी से बढ़ सकता है। जेफरीज का मानना है कि फंडिंग मिक्स यानी डिपॉजिट्स में टर्म और सेविंग्स डिपॉजिट्स की अधिक हिस्सेदारी से इसके नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) और RoA (रिटर्न ऑन एसेट) को सुधारने में मदद मिल सकती है।

    पहले ही दिन पैसा डबल, इस ज्वैलर कंपनी की लिस्टिंग ने किया खुश

    किस टारगेट पर लगाएं पैसे

    रिपोर्ट के मुताबिक एक्सिस बैंक के शेयर अभी अगले 12 महीने के अनुमान बुक वैल्यू के हिसाब से इसके शेयर 18 गुना पर है। यह आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के मुकाबले 25 फीसदी डिस्काउंट पर है। ऐसे में जेफरीज का मानना है कि यह निवेश के लिए बेहतरीन एंट्री प्वाइंट है। जेफरीज ने फाइनेंशियल सेक्टर में एक्सिस बैंक को टॉप पिक रखा है और इसमें निवेश के लिए 1200 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।