Multibagger Stocks: ₹64 का शेयर अब ₹840 में, इस टाटा कंपनी ने तीन साल में ही कर दिया मालामाल

Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। तीन साल में इसके भाव करीब 1200 फीसदी चढ़े हैं और 64 रुपये का शेयर अब 830 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि इसकी वित्तीय सेहत कुछ खास नहीं है और पिछली सात में से छह तिमाहियों में यह घाटे में रही है

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Tejas Networks में महज तीन साल में निवेशकों का एक लाख रुपये का निवेश करीब 1215 फीसदी बढ़ गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की दिग्गज कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। तीन साल में इसके भाव 1200 फीसदी चढ़े हैं और 64 रुपये का शेयर अब 830 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि इसकी वित्तीय सेहत कुछ खास नहीं है और पिछली सात में से छह तिमाहियों में यह घाटे में रही है। अब शेयरों की बात करें तो आज इसके शेयर लगभग फ्लैट भाव पर हैं और बीएसई पर फिलहाल महज 1.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 829.45 रुपये (Tejas Networks Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 14,069.57 करोड़ रुपये है।

    तीन साल में फटाफट ऊपर भागे शेयर

    तेजस नेटवर्क्स के शेयर तीन साल पहले 28 अगस्त 2020 को महज 63.80 रुपए पर थे। अब यह 829.45 रुपये पर है यानी कि महज तीन साल में निवेशकों के एक लाख रुपये का निवेश करीब 1200 फीसदी बढ़ गया। अब पिछले एक साल में शेयरों के मूवमेंट की बात करें तो इस साल 30 जनवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 510.05 रुपये पर था। इसके बाद छह महीने से कम समय में यह 75 फीसदी उछलकर 20 जुलाई 2023 को 893 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि फिर भाव में नरमी आई और इस हाई लेवल से फिलहाल यह 7 फीसदी डाउनसाइड है।


    Byju's News: तीन सीनियर एग्जेक्यूटिव्स ने छोड़ी कंपनी, ये रही वजह

    Tejas Networks की वित्तीय सेहत कैसी है

    यह ऑप्टिल और डेटा नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स तैयार करती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ-साथ डिफेंस और गवर्नमेंट कंपनियों को होती है। इसका कारोबार 75 से अधिक देशों में फैला हुआ है। जून 2023 तिमाही में इसका नेट लॉस सालाना आधार पर 6.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 26.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू 43.56 फीसदी उछलकर 207.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    पहले ही दिन पैसा डबल, इस ज्वैलर कंपनी की लिस्टिंग ने किया खुश

    चार्ट पर कैसा है शेयरों का हाल

    तेजस नेटवर्क्स के शेयर चार्ट पर बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक इसके शेयर 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिनों के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं रेजिस्टेंस लेवल की बात करें तो पहले इसे 852.4 रुपये के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है, इसके बाद 865.5 और फिर 874 पर। वहीं डाउनसाइड बात करें तो 830.7, फिर 822.2 और फिर 809.1 पर सपोर्ट मिल रहा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।