Get App

Multibagger Stocks: इस सीमेंट कंपनी ने बना दिया करोड़पति, अब कमजोर नतीजे से टूटे शेयर, खरीदने का मौका?

Multibagger Stocks: कमजोर नतीजे के चलते सीमेंट सेक्टर की इस कंपनी के शेयर आज 5 फीसदी टूट गए। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने एक लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया है। इस समय शेयरों के चाल की बात करें तो इस महीने अब तक यह 6.6 फीसदी फिसल चुका है। हालांकि ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह करीब 28 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 4:50 PM
Multibagger Stocks: इस सीमेंट कंपनी ने बना दिया करोड़पति, अब कमजोर नतीजे से टूटे शेयर, खरीदने का मौका?
हाई डेप्रिशिएशन और ब्याज की अधिक लागत के चलते Birla Corporation का जून तिमाही में कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.6 फीसदी गिरकर 59.71 करोड़ रुपये पर आ गया।

Multibagger Stocks: कमजोर नतीजे के चलते सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन (Birla Corporation) के शेयर आज 5 फीसदी टूट गए। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने एक लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया है। इस समय शेयरों के चाल की बात करें तो इस महीने अब तक यह 6.6 फीसदी फिसल चुका है। हालांकि ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह करीब 28 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके अलावा मार्केट एक्सपर्ट डॉ रवि सिंह का भी मानना है कि आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रखना का जो फैसला लिया है, उससे सीमेंट सेक्टर को सपोर्ट मिलेगा। इसके शेयर आज बीएसई पर 4.59 फीसदी की गिरावट के साथ 1142.20 रुपये (Birla Corporation Share Price) पर बंद हुए हैं।

11 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति

बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयर 24 सितंबर 2001 को महज 10.95 रुपये पर थे। अब यह 1142.20 रुपये पर है यानी कि 22 साल में निवेशकों का पैसा 10331 फीसदी बढ़ गया और एक लाख का निवेश एक करोड़ रुपये का हो गया। कम टाइम फ्रेम में शेयरों के चाल की बात करें तो 27 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 843.05 रुपये पर थे। इसके बाद चार महीने में ही यह 50 फीसदी से अधिक उछलकर 30 जून 2023 को एक साल के हाई 1266 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से अब तक यह करीब 10 फीसदी फिसल चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें