11% उछलकर Kirloskar Oil पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, Q1 के शानदार नतीजे ने बढ़ाई खरीदारी

किर्लोस्कर ग्रुप की कंपनी किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड (KOEL) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी का रुझान दिख रहा है। जून तिमाही के शानदार नतीजे के दम पर आज इंट्रा-डे में यह 11 फीसदी से अधिक उछल गया। आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जानिए जून तिमाही कंपनी के लिए कैसी रही और आगे कंपनी को कैसा माहौल दिख रहा है

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 3:38 PM
Story continues below Advertisement
Kirloskar Oil के शेयर एक साल में 201 फीसदी उछलकर आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

किर्लोस्कर ग्रुप की कंपनी किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड (KOEL) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी का रुझान दिख रहा है। जून तिमाही के शानदार नतीजे के दम पर आज इंट्रा-डे में यह 11 फीसदी से अधिक उछल गया। किर्लोस्कर ऑयल को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में इसका स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60 फीसदी बढ़कर 103 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके चलते आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह 11.14 फीसदी उछलकर 490.30 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड हाई है। मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती आई है लेकिन अभी भी यह मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 9.33 फीसदी की मजबूती के साथ 482.30 रुपये (Kirloskar Oil Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 6,985.50 करोड़ रुपये है।

LIC के शेयरों में 5% का उछाल, इस कारण हो रही जमकर खरीदारी

Kirloskar Oil के लिए कैसी रही जून तिमाही


किर्लोस्कर ऑयल का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60 फीसदी और तिमाही आधार पर 59 फीसदी बढ़कर 103.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 फीसदी और तिमाही आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 1,264.70 करोड़ रुपये हो गया। इसका EBITDA मार्जिन भी सुधरकर सालाना आधार पर 10.8 फीसदी से 12.1 फीसदी पर पहुंच गया।

Deadpool से Vedanta के चेयरमैन की मुलाकात, मॉर्वल सुपरहीरो इस बात से हुए बड़े प्रभावित

अब आगे क्या कारोबारी रुझान?

किर्लोस्कर ऑयल इंजन, खेती के यंत्र और जेनरेटर सेट बनाती है। इसकी विदेशी बाजारों में भी मौजूदगी है। जून तिमाही में इसका कारोबार दमदार तरीके से बढ़ा। अब आगे की बात करें तो मैनजमेंट को एक्सपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर जैसे अहम सेक्टर्स से ग्रोथ की मजबूत गुंजाइश दिख रही है। अब इसके शेयरों की बात करें तो पिछले साल 11 अगस्त 2022 को यह 163 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर था। इसके बाद एक साल में 201 फीसदी उछलकर आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।