LIC के शेयरों में 5% का उछाल, इस कारण हो रही जमकर खरीदारी

LIC Share Price: देश की सबसे बड़ी लाईफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। जून तिमाही में नए प्रीमियम में गिरावट के बावजूद इसके शेयरों में तेजी का रुझान दिख रहा है। जानिए फिर इसके शेयरों में तेजी क्यों है और अब आगे क्या रुझान है। ब्रोकरेज ने यह टारगेट प्राइस फिक्स किया है

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
LIC के लिए जून तिमाही मिली-जुली रही। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1299 फीसदी बढ़कर 9543 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    LIC Share Price: देश की सबसे बड़ी लाईफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। जून तिमाही में नए प्रीमियम में गिरावट के बावजूद इसके मुनाफे में तेज इजाफा हुआ जिसके चलते इसके शेयर आज इंट्रा-डे में करीब 5 फीसदी उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स ने इसमें निवेश के लिए जो टारगेट दिया हुआ है, उसके मुताबिक मौजूदा लेवल से यह करीब 39 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। दिन के आखिरी में आज बीएसई पर यह 2.78 फीसदी की मजबूती के साथ 659.95 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 676.95 रुपये तक पहुंच गया था।

    HCL Tech News: सुस्त जून तिमाही के बाद बड़ी उपलब्धि,  Verizon से मिली 210 करोड़ डॉलर की डील, करना होगा यह काम

    LIC के लिए कैसी रही जून तिमाही


    एलआईसी के लिए जून तिमाही मिली-जुली रही। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1299 फीसदी बढ़कर 9543 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बीमा कंपनी का पहले साल का प्रीमियम 8.3 फीसदी की गिरावट के साथ 6810 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि निवेश से आय सालाना आधार पर 69570 करोड़ रुपये से बढ़कर 90309 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछली तिमाही में कंपनी ने 32,16,301 पॉलिसी बेचीं जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसने 36,81,764 पॉलिसी बेची थी।

    LIC Q1 Results : जून तिमाही में LIC को बंपर मुनाफा, कई गुना बढ़कर 9543 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

    पार्टिसिपेटिंग और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी के ग्रोथ की बात करें तो पार्टिसिपेंटिंग पॉलिसी यानी जिसमें एक न्यूनतम राशि गारंटी होती है और पॉलिसीहोल्डर्स को पॉलिसी के प्रॉफिट में हिस्सा मिलता है, वह 10.2 फीसदी गिर गया। वहीं दूसरी तरफ नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी, जिसमें मार्जिन अधिक है, वह 21 फीसदी बढ़ गया। नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी की जून तिमाही के एपीई (एनुअल प्रीमियम इक्विवैलेंट) में हिस्सेदारी सालाना आधार पर 7.75 फीसदी से बढ़कर 10.22 फीसदी पर पहुंच गई।

    MSCI के ग्लोबल इंडेक्स से ये शेयर अंदर-बाहर, आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

    ब्रोकरेज ने क्या दिया है टारगेट प्राइस

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 30 मई की अपनी रिपोर्ट में 917 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा था। उसके बाद से अभी ब्रोकरेज ने एलआईसी के आउटलुक में कोई बदलाव नहीं किया है। एक और ब्रोकरेज फर्म ने 7 जून की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में 727 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे खरीदारी की रेटिंग दी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।