Multibagger Stocks: 87 पैसे के शेयर ने फटाफट बनाया करोड़पति, अब भी बंपर कमाई का मौका

Multibagger Stocks: दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी एनसीसी (NCC) के शेयर ने न सिर्फ लॉन्ग टर्म बल्कि शॉर्ट टर्म में भी ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। इसके महज 87 पैसे के शेयर ने करीब 22 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो यह शेयर कमजोर हुआ है लेकिन ब्रोकरेज फर्म के दिए गए टारगेट के हिसाब से इसे खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 12:44 AM
Story continues below Advertisement
NCC के शेयर 5 अक्टूबर 2001 को महज 87 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 154 रुपये पर है यानी कि महज 57 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक करीब 22 साल में करोड़पति बन गए।

Multibagger Stocks: दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी एनसीसी (NCC) (पूर्व नाम नागार्जुन कंस्ट्रक्सन कंपनी) के शेयरों ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। इस शेयर ने न सिर्फ लॉन्ग टर्म बल्कि शॉर्ट टर्म में भी ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। इसके महज 87 पैसे के शेयर ने करीब 22 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो यह शेयर कमजोर हुआ है लेकिन ब्रोकरेज फर्म के दिए गए टारगेट के हिसाब से इसे खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए। बीएसई पर आज यह 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 154.90 रुपये के भाव (NCC Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 153.45 रुपये तक गिर गया था। ब्रोकरेज फर्म हेम सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 213 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

₹57 हजार के निवेश ने बना दिया करोड़पति

एनसीसी के शेयर 5 अक्टूबर 2001 को महज 87 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 154 रुपये पर है यानी कि महज 57 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक करीब 22 साल में करोड़पति बन गए। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 21 अक्टूबर 2022 को यह 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर 71.10 रुपये पर था। इसके बाद 11 महीने में ही यह 149 फीसदी उछलकर 1 सितंबर 2023 को 176.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 15 साल का हाई है। इस हाई से फिलहाल यह 12 फीसदी डाउनसाइड है।


Voda Idea में फिर दिखा दबाव, गिरेगा या संभलेगा शेयर? ऐसा है मार्केट का संकेत

NCC में अब आगे क्या है रुझान

एनसीसी कंस्ट्रक्शन, इरिगेशन, माइनिंग और रेलवे सेक्टर्स में कारोबार करती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म हेम सिक्योरिटीज ने बढ़ते ऑर्डर और काम पूरा होने की स्पीड देखते हुए इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 213 रुपये का टारगेट दिया है। इससे पहले जून तिमाही में कंपनी की सेहत काफी शानदार रही। जून तिमाही में एनसीसी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 31.89 फीसदी उछलकर 4380 करोड़ रुपये और मुनाफा 33 फीसदी उछलकर 409 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जून तिमाही में इसे 8154 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले जो सालाना आधार पर 83 फीसदी बढ़ा। इसका ऑर्डर बुक 54110 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।

कमजोर मार्केट में फिसला Ultratech Cement, लेकिन मजबूत नतीजे पर ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।