Multibagger stocks: 9 रुपये का शेयर ₹3,700 पर पहुंचा, सिर्फ ₹25,000 लगाकर करोड़पति बने निवेशक

डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (Divi's Laboratories Limited) की गिनती उन शेयरों में होती है, जिन्होंने पिछले 2 दशक में अपने निवेशकों को महज कुछ हजार रुपये के निवेश से करोड़पति बना दिया है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 12:13 AM
Divi's Lab ने 5 सालों में निवेशकों को 323% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Multibagger stocks: डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (Divi's Laboratories Limited) की गिनती उन शेयरों में होती है, जिन्होंने पिछले 2 दशक में अपने निवेशकों को महज कुछ हजार रुपये के निवेश से करोड़पति बना दिया है। यह एक मल्टीनेशनल भारतीय फार्मा कंपनी है, जिसने पिछले 19 सालों में अपने निवेशकों की संपत्ति में 408 गुना से भी अधिक का इजाफा किया है।

डिवीज लैब के शेयर सोमवार 12 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 2.11 फीसदी बढ़कर 3,679.00 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि 13 मार्च 2003 को जब पहली बार NSE में इसके शेयरों में कारोबार शुरू हुआ, तब इसकी प्रभावी कीमत महज 9 रुपये थी। तब से अब तक पिछले 19 सालों में यह कंपनी अपने निवेशकों को 40,777.78 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दे चुकी है।

इसका मतलब है अगर किसी ने निवेशक ने 13 मार्च 2003 को डिवीज लैब के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 4 करोड़ 8 लाख रुपये हो गए होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने सिर्फ 13 मार्च 2003 को सिर्फ 25 हजार रुपये भी इस कंपनी में लगाए होते, तो उसके पैसों की वैल्यू बढ़कर 1.02 करोड़ हो गई होती और वह आज करोड़पति।


यह भी पढ़ें- Lumpy Skin Disease: क्या है लंपी वायरस, जिससे 67,000 से अधिक मवेशियों की हो चुकी है मौत, यहां जानें सबकुछ

डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के शेयरों की हालिया प्रदर्शन की बात करें तो, पिछले एक महीने में इसके शेयरों में करीब 1.42 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 27.65 फीसदी नीचे गिरा है।

हालांकि पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों को 323 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले डिवीज लैब के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 4.23 लाख रुपयो हो गई होती।

कंपनी के बारे में

डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ((Divi's Laboratories Limited) 97.65 हजार करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली एक लार्जकैप कंपनी है। मार्केट कैप के लिहाज से यह देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। कंपनी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडेंट्स और इंटरमीडिएट्स बनाने के कारोबार में है। साथ ही यह सब्सिडियरी कंपनी Divi's Nutraceuticals के जरिए न्यूट्रास्युटिकल इंग्रिडेंट्स को बनाने और सप्लाई का काम भी करती है। कंपनी का मुख्यालय तेलंगाना के हैदाराबाद में है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।