Multibagger Stocks: ढाई रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, अब फटाफट बेचने की सलाह

Multibagger Stocks: इस ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के शेयर इस महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। इस हाई से यह 6 फीसदी से अभी अधिक नीचे आ चुका है। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसके महज ढाई रुपये के शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। लेकिन अब की स्थिति में एक्सपर्ट इसे फटाफट बेचने की सलाह दे रहे हैं

अपडेटेड Sep 16, 2023 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
Gabriel के शेयर 20 सितंबर 2002 को महज 2.60 रुपये पर थे। अब यह 12110 फीसदी ऊपर 317.45 रुपये पर है यानी कि 21 साल में इसने 82 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: राइड कंट्रोल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी गैब्रिएल (Gabriel) के शेयर इस महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। इस हाई से यह 6 फीसदी से अभी अधिक नीचे आ चुका है। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसके महज ढाई रुपये के शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। लेकिन अब की स्थिति में ब्रोकरेज इसे फटाफट बेचने की सलाह दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजीत बीएनपी पारिबास के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 13 फीसदी से अधिक टूट सकता है। इसके शेयर अभी बीएसई पर 317.45 रुपये के भाव (Gabriel Share Price) पर हैं। इसका फुल मार्केट कैप 4,559.98 करोड़ रुपये है।

    ढाई रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति

    गैब्रिएल के शेयर 20 सितंबर 2002 को महज 2.60 रुपये पर थे। अब यह 12110 फीसदी ऊपर 317.45 रुपये पर है यानी कि 21 साल में इसने 82 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। यह शेयर लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार निवेश साबित हुआ है। 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 129.50 रुपये थे। इससे करीब 5 महीने में ही यह 161 फीसदी उछलकर 5 सितंबर 2023 को 338.35 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि यह तेजी कायम नहीं रह सकी और इस हाई लेवल से यह 6 फीसदी से भी अधिक फिसल चुका है।


    Zaggle Prepaid IPO: दो दिन में आधा भी नहीं भर पाया, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

    अभी कितना और फिसलेगा Gabriel

    गैब्रिएल शॉक ऑब्जर्वर्स, स्ट्रट्स और फ्रंट फोर्क्स जैसे राइड कंट्रोल प्रोडक्ट्स बनाती है। इसका लगभग सभी टॉप मडल ओला, एथर, टीवीए, एंपियर और ओकिनावा के साथ कारोबारी संबंध है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजीत बीएनबी पारिबास के मुताबिक सब्सिडी में कटौती और PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) के फायदों को लेकर सरकार की सख्ती के चलते इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) का ऑर्डर बुक सामान्य रह सकता है।

    Pharma Stocks: इन 5 फार्मा शेयरों में लगाएं पैसे, बंपर मुनाफे से भर जाएगी झोली

    गैब्रिएल की कुल बिक्री में ईवी सेल्स की हिस्सेदारी करीब 9 फीसदी है और ईवी में इसका मार्केट शेयर 60 फीसदी से अधिक है। अभी की बात करें तो एक साल के फारवर्ड बेसिस पर यह 25 गुने भाव पर है। इन सबको देखते हुए ब्रोकरेज को नियर टर्म में कंसालिडेशन की उम्मीद दिख रही है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे 275 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।