Multibagger Stocks: राइड कंट्रोल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी गैब्रिएल (Gabriel) के शेयर इस महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। इस हाई से यह 6 फीसदी से अभी अधिक नीचे आ चुका है। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसके महज ढाई रुपये के शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। लेकिन अब की स्थिति में ब्रोकरेज इसे फटाफट बेचने की सलाह दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजीत बीएनपी पारिबास के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 13 फीसदी से अधिक टूट सकता है। इसके शेयर अभी बीएसई पर 317.45 रुपये के भाव (Gabriel Share Price) पर हैं। इसका फुल मार्केट कैप 4,559.98 करोड़ रुपये है।
