Multibagger Stocks: गाड़ियों के ट्रांसमिशन कंपोनेंट बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार जीएनए एक्सेल्स (GNA Axles) के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। अब यह कंपनी शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर बांटने जा रही है। इसके अलावा कंपनी डिविडेंड भी बांटने वाली है। बोनस शेयरों और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2023 इसके लिए बहुत शानदार रही और इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 23 फीसदी बढ़ गया। वहीं शेयरों की बात करें तो इसने तीन साल में करीब 7 गुना पैसा बढ़ाया है। शुक्रवार 21 जुलाई को यह 2.19 फीसदी की बढ़त के साथ बीएसई पर 939.65 रुपये (GNA Axles Share Price) पर बंद हुआ है।
Bonus और Dividend के लिए ये है रिकॉर्ड डेट
जीएनए एक्सेल्स ने शुक्रवार को डिविडेंड और बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया। कंपनी प्री-बोनस कैपिटल पर हर शेयर के लिए 6 रुपये का डिविडेंड देगी। इस डिविडेंड के लिए 11 अगस्त का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। वहीं कंपनी 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर बांटेगी यानी शेयरहोल्डर्स को एक शेयर के बदले में एक शेयर मिलेगा। इसके लिए भी रिकॉर्ड 11 अगस्त 2023 फिक्स किया गया है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो जून तिमाही में इसकी नेट सेल्स सालाना आधार पर 375.17 करोड़ रुपये से गिरकर 374.02 करोड़ रुपये पर आ गई लेकिन इस दौरान नेट प्रॉफिट 22.57 फीसदी उछलकर 33.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
शानदार रिटर्न दिया है GNA Axles ने
जीएनए के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। 3 अप्रैल 2020 को यह 133.60 रुपये पर था और अब यह 935.65 रुपये पर है यानी कि तीन साल में इसने 600 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 4 अगस्त 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 554.75 रुपये पर था। इसके बाद 6 महीने में यह 76 फीसदी से अधिक उछलकर 24 फरवरी 2023 को एक साल के हाई 977 रुपये पर पहुंच गया है। इसके बाद शेयरों की तेजी थमी और इस लेवल से फिलहाल यह 4 फीसदी नीचे है।