Multibagger Stocks: स्कूटर-बाइक बेचने वाली दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। 27 साल में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। हालांकि इसके शेयरों में कमजोरी का रुझान दिख रहा है। पिछले डेढ़ महीने में यह 4 फीसदी फिसल चुका है और मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी यह और नीचे आएगा। इसके शेयर सस्ते में मिल रहे हैं, लेकिन फिर भी ब्रोकरेज का मानना है कि इसमें अभी पैसे लगाने का सही मौका नहीं है और रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर अभी बीएसई पर 3113.80 रुपये (Hero Share Price) पर हैं।
