Multibagger Stocks: केनरा बैंक की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने बनाया करोड़पति, ब्रोकरेज अब भी इस टारगेट पर लगा रहे दांव

Multibagger Stocks: केनरा बैंक की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शेयरों की तेजी ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। महज 15 साल में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है और एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों को डबल कर दिया है। आज इसके शेयर एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं और मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
CanFin Homes के शेयर 31 अक्टूबर 2008 को महज 7.42 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 742 रुपये पर है यानी कि 15 साल में निवेशकों की पूंजी 9900 फीसदी बढ़ गई और उनके एक लाख रुपये एक करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: केनरा बैंक की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी कैन फिन होम्स (CanFin Homes) के शेयरों की तेजी ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। महज 15 साल में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है और एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों को डबल कर दिया है। आज इसके शेयर एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं और मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 25 फीसदी से अधिक ऊपर उछल सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 746.30 रुपये के भाव (CanFin Homes Share Price) पर बंद हुए हैं।

    15 साल में बना दिया करोड़पति

    कैन फिन होम्स के शेयर 31 अक्टूबर 2008 को महज 7.42 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 746.30 रुपये पर है यानी कि 15 साल में निवेशकों की पूंजी करीब 9958 फीसदी बढ़ गई और उनके एक लाख रुपये एक करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। इस स्टॉक ने लॉन्ग टर्म ही नहीं, शॉर्ट टर्म में भी अच्छी कमाई कराई है।एक साल से भी कम समय में इसने निवेश दोगुना किया है। पिछले साल 28 सितंबर 2022 को यह 451.10 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद 10 महीने में यह 101 फीसदी उछलकर 25 जुलाई 2023 को 905 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है।


    Mono Pharmacare IPO: दवाई बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

    CanFin Homes के शेयरों में अब क्या है रुझान

    जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से से कैनफिन होम्स में केनरा बैंक की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी है। यह हाउसिंग फाइनेंस कंपनी देश के 21 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज के 205 लोकेशन पर है। इसका 72 फीसदी लोन देश के दक्षिणी हिस्से से है। इसका फोकस टियर-2 और टियर-3 शहरों पर है। कैन फिन होम्स के अधिकतर ग्राहक पहली बार लोन लेने वाले हैं और इनकी औसत उम्र 35 वर्ष है। इसके हाउसिंग लोन में करीब 90 फीसदी हिस्सा एडवांसेज का है जिसमें से करीब 74 फीसदी सैलरीड कस्टमर्स हैं।

    बिना चेयरमैन और सीएफओ के Brightcom Group, सेबी की सख्त कार्रवाई पर इस्तीफा

    इसके अधिकतर ग्राहक मिड और अफोर्डेबल सेगमेंट से हैं जिसमें हाउसिंग का एवरेज टिकट साइज 22-24 लाख रुपये और नॉन-हाउसिंग सेगमेंट का एवरेज टिकट साइज 8 लाख रुपये है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक कैन फिन होम्स के शेयर वित्त वर्ष 2025 के ईपीएस से करीब 1.9 गुना भाव पर हैं जो कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और हिस्टोरिकल वैल्यूएशन के चलते निवेश का बेहतर मौका है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसे 935 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।