Multibagger Stocks: केनरा बैंक की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी कैन फिन होम्स (CanFin Homes) के शेयरों की तेजी ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। महज 15 साल में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है और एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों को डबल कर दिया है। आज इसके शेयर एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं और मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 25 फीसदी से अधिक ऊपर उछल सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 746.30 रुपये के भाव (CanFin Homes Share Price) पर बंद हुए हैं।
