Multibagger Stocks: इस साल शेयर बाजार में जिन कंपनियों ने अपने निवेशकों को सबसे अधिक रिटर्न दिया है, उसमें से एक जय बालाजी इंडस्ट्रीज (Jai Balaji Industries) है। आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी का शेयर पिछले एक साल में करीब 14 गुना बढ़ चुका है। करीब 9,448 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह पिछले 5 सालों से अपने निवेशकों को लगातार धांसू रिटर्न दे रही है। Jai Balaji Industries के शेयर शुक्रवार 17 नवंबर को एनएसई पर 1.55% की गिरावट के साथ 585 रुपये के भाव पर बंद हुए।
