Multibagger Stocks: 12 साल में ₹28 के शेयर ने बनाया करोड़पति, ब्रोकरेज ने फिर दी खरीदने की सलाह

Multibagger Stocks: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली इस कंपनी के शेयरों ने लॉन्ग टर्म ही नहीं, शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है। 12 साल में इसने निवशकों को फटाफट 92 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है तो 11 महीने में ही इसने निवेश डबल कर दिया है। ब्रोकरेज को अब भी इसमें अच्छी तेजी की गुंजाइश दिख रही है

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
Mastek के शेयर 17 फरवरी 2012 को 28.55 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 3106.95 रुपये पर है यानी कि महज 12 साल में 92 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी मास्टेक (Mastek) के शेयरों ने लॉन्ग टर्म ही नहीं, शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है। 12 साल में इसने निवशकों को फटाफट 92 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है तो 11 महीने में ही इसने निवेश डबल कर दिया है। ब्रोकरेज को अब भी इसमें अच्छी तेजी की गुंजाइश दिख रही है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक इसके शेयर मौजूदा लेवल से करीब 13 फीसदी उछल सकते हैं। इसके शेयर शुक्रवार 16 फरवरी को BSE पर 8.55 फीसदी की उछाल के साथ 3106.95 रुपये के भाव (Mastek Share Price) पर बंद हुए थे। इंट्रा-डे में यह एक साल के हाई 3147 रुपये पर पहुंच गया था।

    12 साल में ₹92 हजार बना ₹1 करोड़

    मास्टेक के शेयर 17 फरवरी 2012 को 28.55 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 3106.95 रुपये पर है यानी कि महज 12 साल में 92 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए। मास्टेक के शेयरों ने सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 29 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1475.45 रुपये पर था। इस लेवल से 11 महीने में यह 113 फीसदी से अधिक उछलकर शुक्रवार 16 फरवरी 2024 को 3147 रुपये पर पहुंच गया जो इसका एक साल का हाई है। इस हाई से फिलहाल यह 1.27 फीसदी डाउनसाइड है।


    गलत आरोप में जवानी के 37 साल जेल में बर्बाद, अब मुआवजे में मिलेंगे ₹116 करोड़, पहले हुई थी मौत की सजा

    Mastek के शेयरों में आगे क्या हा रुझान

    मास्टेक डेटा, ऐप्स और क्लाउड सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके ग्राहक भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और मिडिल ईस्ट समेत 40 से अधिक देशों में हैं। कंपनी के कारोबार की बात करें तो पिछले 18 महीने में इसने अमेरिका में अपना कारोबार काफी बढ़ाया है ताकि रेवेन्यू के लिए यूके पर निर्भरता को कम किया जा सके। कंपनी ने सर्विसेज ऑफरिंग भी बढ़ाई है। अधिग्रहण के जरिए अमेरिकी कारोबारी की इसके रेवेन्यू में हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2021 में 16.7 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 24.4 फीसदी और वित्त वर्ष 2024 के शुरुआती नौ महीने में 28 फीसदी पर पहुंच गई।

    अधिग्रहण से इसे काफी फायदा मिला है और अमेरिका में वित्त वर्ष 2018-23 के बीच इसका रेवेन्यू 16.1 फीसदी के CAGR से बढ़ा जबकि वित्त वर्ष 2021-23 के बीच 41.6 फीसदी के CAGR से। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक अमेरिकी कारोबार में आगे और तेज ग्रोथ हो सकती है। कंपनी का ऑर्डरबुक तेजी से बढ़ रहा है और ब्रोकरेज का मानना है कि आगे भी इसमें अच्छी ग्रोथ दिख सकती है। इसका ऑर्डर बैकलॉग हेल्दी है और पाइपलाइन भी काफी मजबूत है जिसके चलते मीडियम टर्म में रेवेन्यू की हेल्दी ग्रोथ की गुंजाइश है।

    Seema Haider के पाकिस्तानी पति ने हायर किया भारतीय वकील, इस काम के लिए मांगी मदद

    ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-26 के बीच इसका रेवेन्यू डॉलर के टर्म में सालाना 15.6 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) और रुपये के टर्म में 17 फीसदी के CAGR से बढ़ सकता है। इसके अलावा कंपनी का EBITDA मार्जिन भी वित्त वर्ष 2023 में 17.8 फीसदी से उछलकर वित्त वर्ष 2026 में 19 फीसदी पर पहुंच सकता है। वित्त वर्ष 2023-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 18.7 फीसदी के CAGR से बढ़ने का अनुमान है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे 3500 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।