Multibagger Stock: कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी गुजरात की फार्मा कंपनी गुजरात थेमिस बॉयोसिन (Gujarat Themis Biosyn) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex रेड जोन में है लेकिन गुजरात की इस फार्मा कंपनी के शेयर तीन फीसदी से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में यानी 11 साल में इसने निवेशकों को 11371 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। अब यह कंपनी अपने शेयरों को तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इसके शेयर बीएसई पर आज 2.39 फीसदी के उछाल के साथ 803 रुपये (Gujarat Themis Biosyn Share Price) पर बंद हुए हैं।
किस रेश्यो में होगा Stock Split
मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ कंपनी शेयरों को 1:5 के रेश्यो में तोड़ने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी है। जानकारी के मुताबिक 5 रुपये की फेस वाले हर शेयर को एक रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों में तोड़ा जाएगा। स्टॉक स्प्लिट के अलावा कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए डिविडेंड भी बांट रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5 रुपये की फेस वैल्यू शेयरों पर 20 फीसदी यानी एक रुपये का डिविडेंड देने को मंजूरी दी है।
कंपनी डिविडेंड पर 1,45,28,702 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसका भुगतान 9 सितंबर 2023 या इसके बाद किया जाएगा और रिकॉर्ड डेट 1 सितंबर का फिक्स किया गया है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो मार्च तिमाही में इसे 29.57 करोड़ रुपये की टोटल इनकम हुई थी जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 30.27 करोड़ रुपये की टोटल इनकम हुई थी। समान अवधि में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19.44 फीसदी उछलकर 11.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Gujarat Themis Biosyn ने बना दिया करोड़पति
गुजरात थेमिस बॉयोसिन के शेयर 27 जनवरी 2012 को महज 7 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 803 रुपये पर है यानी कि निवेशकों की पूंजी 11 साल में 11371 फीसदी बढ़ी है और 87 हजार रुपये के निवेश पर इसने करोड़पति बना दिया। इसके शेयरों ने कम टाइम फ्रेम में भी अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले साल 21 दिसंबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 376.10 रुपये पर था। इसके बाद छह महीने में ही यह 145 फीसदी उछलकर 19 दिसंबर 2022 को एक साल के हाई 921.05 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह 12 फीसदी से अधिक डिस्काउंट पर है। एक महीने में यह 12 फीसदी ऊपर चढ़ा है।