Multibagger Stock: कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी गुजरात की फार्मा कंपनी गुजरात थेमिस बॉयोसिन (Gujarat Themis Biosyn) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex रेड जोन में है लेकिन गुजरात की इस फार्मा कंपनी के शेयर तीन फीसदी से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में यानी 11 साल में इसने निवेशकों को 11371 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। अब यह कंपनी अपने शेयरों को तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इसके शेयर बीएसई पर आज 2.39 फीसदी के उछाल के साथ 803 रुपये (Gujarat Themis Biosyn Share Price) पर बंद हुए हैं।
