Get App

Multibagger Stocks: ₹22 का शेयर अब ₹2300 के पार, 14 साल में ही बने करोड़पति, आपके पोर्टफोलियो में है?

Multibagger Stocks: इस कंपनी के शेयरों में आज हल्की तेजी रही। हालांकि 14 साल में इस कंपनी ने 10513 फीसदी रिटर्न दिया है यानी निवेशक करोड़पति बन गए। 22 रुपये का शेयर अब 2300 के पार पहुंच चुका है। चेक करें कि क्या यह शेयर आपके पोर्टफोलियो में है? और यह कंपनी क्या करती है और इसकी वित्तीय सेहत कैसी है?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 21, 2023 पर 11:56 PM
Multibagger Stocks: ₹22 का शेयर अब ₹2300 के पार, 14 साल में ही बने करोड़पति, आपके पोर्टफोलियो में है?
Ratnamani Metals & Tubes ने सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी अच्छा रिटर्न दिया है। इस साल यह करीब 17 फीसदी और इस वित्त वर्ष में 18 फीसदी मजबूत हुआ है।

Multibagger Stocks: स्टील पाइप और ट्यूब बनाने वाली दिग्गज कंपनी रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स (Ratnamani Metals & Tubes) के शेयरों में आज हल्की तेजी रही। हालांकि लॉन्ग टर्म में तो इसने करोड़पति बना दिया। 14 साल में इस कंपनी ने 10513 फीसदी रिटर्न दिया है। 22 रुपये का शेयर अब 2300 के पार पहुंच चुका है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 2338 रुपये के भाव  (Ratnamani Metals & Tubes Share Price) पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 2343.95 रुपये तक पहुंचा था। इसका फुल मार्केट कैप 16,387.51 करोड़ रुपये है।

14 साल में बना दिया करोड़पति

रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स के शेयर 6 मार्च 2009 को महज 22.03 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2333.50 रुपये पर है यानी कि 14 साल में निवेशकों की पूंजी 10513 फीसदी बढ़ गई और एक लाख का निवेश 1.06 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स के शेयरों ने सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी अच्छा रिटर्न दिया है। इस साल यह करीब 17 फीसदी और इस वित्त वर्ष में 18 फीसदी मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें