Crypto Price: $29000 के पार BitCoin, टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में मामूली तेजी, चेक करें लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो को छोड़ सभी क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। जिन दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी नहीं है, वे लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह उछलकर 29 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और यह आधे क्रिप्टो मार्केट में कब्जे से बस थोड़ी ही दूर है

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.99% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.43% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो को छोड़ सभी क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। जिन दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) में अच्छी तेजी नहीं है, वे लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह उछलकर 29 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और यह आधे क्रिप्टो मार्केट में कब्जे से बस थोड़ी ही दूर है। एक बिटकॉइन अभी 8.33 फीसदी के उछाल के साथ 29,022.44 डॉलर (23.80 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 5 फीसदी उछलकर 1800 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.94% की तेजी आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (93.48 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Alibaba में बड़ा बदलाव, नए चेयरमैन और सीईओ का ऐलान, दोनों ही हैं अलीबाबा के को-फाउंडर्स


वीकली तीन क्रिप्टो में गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन क्रिप्टो में गिरावट का रुझान है। सबसे अधिक गिरावट ट्रॉन (Tron) में रही और एक हफ्ते में यह ढाई फीसदी टूटा है। इसके बाद सात दिनों में सबसे ज्यादा डेढ़ फीसदी से अधिक एक्सआरपी (XRP) और बीएनबी (BNB) में आधे फीसदी से थोड़ा कम गिरावट रही।

एक हफ्ते में बिटक्वॉइन सबसे अधिक करीब 11 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके बाद सोलाना में 10 फीसदी से अधिक, एथेरियम में करीब 4 फीसदी और डोजेक्वॉइन तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। कार्डानो एक हफ्ते में डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं।

ideaForge Tech IPO: '3 इडियट्स' में आमिर खान ने जो ड्रोन उड़ाया था, अब उस कंपनी का 26 जून को खुलेगा आईपीओ

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,022.44 डॉलर 8.33%
एथेरियम (Ethereum) 1,816.06 डॉलर 5.00%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 247.74 डॉलर 2.85%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4955 डॉलर 2.24%
कार्डानो (Cardano) 0.2792 डॉलर 7.86%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06429 डॉलर 3.76%
सोलाना (Solana) 16.84 डॉलर 5.85%
ट्रॉन (Tron) 0.07094 डॉलर 3.10%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में उछाल आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4914 करोड़ डॉलर (4.03 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 69.13% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.99% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.43% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।