Multibagger Stocks: दिग्गज एक्स्प्लोसिव और सोलर पूल हीटर कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों ने न सिर्फ लॉन्ग बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न दिया है। लॉन्ग टर्म की बात करें 15 साल में इसने महज 75 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। वहीं शॉर्ट टर्म में तो इसने 8 ही महीने में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया था और शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे। इस हाई से फिलहाल यह करीब 19 फीसदी नीचे है जो एनालिस्ट्स के हिसाब से निवेश का शानदार मौका है। शुक्रवार को बीएसई पर यह 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 10811.45 रुपये के भाव (Solar Industries Share Price) पर बंद हुआ था।
