Multibagger Stocks: बालाजी शक्ति ब्रांड के तहत टीएमटी सरिया बनाने वाली दिग्गज कंपनी जय बालाजी इंडस्ट्रीज (Jai Balaji Industries) के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया है। जय बालाजी के शेयर सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं, बल्कि शॉर्ट टर्म में भी बड़े धमाकेदार साबित हुए हैं। सात साल में इसने निवेशकों को फटाफट करोड़पति बना दिया है तो महज 11 महीने में यह 17 गुना से अधिक उछलकर एक साल के निचले स्तर से रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। कंपनी की वित्तीय सेहत भी बहुत धमाकेदार दिख रही है और सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 9 गुने से अधिक उछल गया। इसके शेयर आज बीएसई पर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 585.75 रुपये (Jai Balaji Share Price) पर बंद हुए हैं।
