Multibagger Stocks: दिग्गज स्टील प्रोडक्ट्स कंपनी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals & Energy) की तेजी ने चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। इसने तीन साल से महज कुछ ही अधिक समय में एक लाख के निवेश को एक करोड़ की पूंजी बना दिया है। वहीं पिछले एक साल में भी इसने 247 फीसदी का रिटर्न दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी भी इसकी तेजी थमने वाली नहीं है और मौजूदा लेवल से यह 131 फीसदी से अधिक उछल सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 450.10 रुपये (Lloyds Metals Share Price) पर बंद हुए हैं। इस महीने यह करीब 14 फीसदी मजबूत हुआ है।
