Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की दिग्गज कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। तीन साल में इसके भाव 1200 फीसदी चढ़े हैं और 64 रुपये का शेयर अब 830 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि इसकी वित्तीय सेहत कुछ खास नहीं है और पिछली सात में से छह तिमाहियों में यह घाटे में रही है। अब शेयरों की बात करें तो आज इसके शेयर लगभग फ्लैट भाव पर हैं और बीएसई पर फिलहाल महज 1.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 829.45 रुपये (Tejas Networks Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 14,069.57 करोड़ रुपये है।
