Multibagger Stock: शेयर बाजार (Stock Market) की दुनिया में ऐसे कुछ कमाल के शेयर हैं, जिन्होंने महज कुछ सालों में सैंकड़ों गुना का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों को मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Stocks) कहा जाता है। एसईल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (Sel Manufacturing Company Ltd) एक ही ऐसा ही शेयर है, जिसने सिर्फ 5 सालों में अपने निवेशकों को 28,000 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर उन्हें करोड़पति बनाया है।
Sel Manufacturing Company के शेयरों का बुधवार 14 सितंबर को एनएसई पर बंद भाव 745.00 रुपये रहा। हालांकि 5 साल पहले, 15 सितंबर 2017 को एनसएई पर इसकी कीमत महज 2.65 रुपये थी। इस तरह पिछले 5 सालों में इस शेयर की कीमत में करीब 28,013.21 फीसदी का उछाल आया है।
इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 5 साल पहले एसईल मैन्युफैक्चरिंग के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 2.81 करोड़ रुपये हो गई होती और वह करोड़पति होता।
वहीं एक साल पहले 28 अक्टूबर 2021 को इस शेयर की कीमत करीब 4.95 रुपये थी और तब से अब तक इसमें करीब 14,950.51 फीसदी की उछाल आई है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले भी इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 1.50 करोड़ रुपये हो गई होती और वह करोड़पति होता।
शेयर के हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले 6 महीने में इसमें करीब 55.10 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक महीने में इसने अपने निवेशकों को करीब 9.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। बता दें कि एसईल मैन्युफैक्चरिंग, एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 2.47 हजार करोड़ रुपये का है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।