Multibagger Stocks: मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में अब Faze Three Ltd का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी का मार्केट कैप 834.02 करोड़ रुपए है। इंडिया में कंपनी जानीमानी होम टेक्सटाइल और ऑटोमोटिव फैबरिक की कंपनी है। कंपनी के शेयर 24 मई 2021 को 96.55 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। जो अब बढ़कर 342.95 रुपए पर पहुंच गए हैं। यानी सिर्फ एक साल में Faze Three Ltd के शेयरों ने 255.20% का रिटर्न दिया। इस साल अब तक इसके शेयरों ने 18.54% का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर 17.07% चढ़े हैं।
Faze Three Ltd के शेयर फिलहाल 5 दिनों, 20 दिनों, 50 दिनों, 100 दिनों और 200 दिनों के डे मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
मार्च 2022 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 44.53% बढ़कर 157.06 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले यह 108.67 करोड़ रुपए थी। कंपनी का EBIT मार्च तिमाही में 56.24% बढ़कर 21.64 करोड़ रुपए रहा। वहीं कंपनी का कर बाद मुनाफा (PAT) साल-दर-साल आधार पर 85.22% बढ़कर 15.92 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले यह 8.59 करोड़ रुपए था।
ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने कहा कि पिछले 5 सालों में Faze Three Ltd की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हुई है। इसका असर कंपनी के शेयर प्राइस पर भी साफ नजर आया है। कॉटन और पॉलिस्टर के धागों की दाम बढ़ने के कारण नियर टर्म में कंपनी के सामने चुनौतियां हैं लेकिन लॉन्ग टर्म के लिहाज से इसकी ग्रोथ टिकाऊ है।
ICICI Securities ने Faze Three Ltd के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसका टारगेट प्राइस 405 रुपए तय किया है।
Faze Three Ltd के शेयर 17 जनवरी 2022 को 413 रुपए पर पहुंच गए जो 52 हफ्तों का हाई है। जबकि इसका 52 हफ्तों का लो 88.20 रुपए है जो पिछले साल 21 मई को शेयरों ने छुआ था। कंपनी का P/E रेशियो 18.96 है।