Get App

Multibagger Stocks: Tata Group के इस शेयर से मिला छप्परफाड़ रिटर्न, अब बेचने की बारी, एक्सपर्ट्स ने दिए तेज गिरावट के संकेत

Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) के शेयरों ने निवेशकों की झोली में ताबड़तोड़ बरसाए हैं। ऐसे ही एक शेयर ने 14 साल में महज 54 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। हालांकि अब मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे फटाफट बेचकर निकल लें। मार्च तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेज का मानना है कि यह तेजी से नीचे फिसलेगा

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 20, 2023 पर 9:07 AM
Multibagger Stocks: Tata Group के इस शेयर से मिला छप्परफाड़ रिटर्न, अब बेचने की बारी, एक्सपर्ट्स ने दिए तेज गिरावट के संकेत

Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) के शेयरों ने निवेशकों की झोली में ताबड़तोड़ बरसाए हैं। ऐसा ही एक शेयर Tata Elxsi का है। इसने 14 साल में महज 54 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। हालांकि अब ब्रोकरेज का कहना है कि इसके शेयरों का भाव बहुत महंगा हो गया है। ऐसे में मौजूदा लेवल से यह तेजी से नीचे लुढ़क सकता है। फिलहाल बीएसई पर 7022.75 रुपये के भाव (Tata Elxsi Share Price) पर है। पांच महीने में यह करीब 23 फीसदी मजबूत हुआ है। हालांकि मार्च तिमाही के नतीजे के बाद अब ब्रोकरेज ने इसे सेल रेटिंग दी है।

Tata Group के इस शेयर के लिए क्या है टारगेट प्राइस

Tata Elxsi के लिए मार्च तिमाही खास नहीं रही। ट्रांसपोर्टेशन वर्टिकल में गिरावट के चलते इसके रेवेन्यू में खास उछाल नहीं रही। ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक आगे भी इसकी ग्रोथ सुस्त रह सकती है। वहीं वेतन में बढ़ोतरी के चलते जून तिमाही में कंपनी का मार्जिन प्रभावित हो सकता है। कंपनी के लिए एक और निगेटिव यह भी है पिछले दो साल से मुनाफे में उछाल के बावजूद कैश जेनेरेशन कमजोर है। वित्त वर्ष 2023 में ऑपरेटिंग कैश फ्लो (OCF) और EBITDA का रेश्यो 51 फीसदी रहा जबकि वित्त वर्ष 2020-22 में यह आंकड़ा 70 फीसदी पर था। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके शेयर फिलहाल जिस भाव पर हैं, वह काफी महंगा है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसे 5535 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है।

Stock Tips: फटाफट बेच दें ये तीन शेयर, नहीं तो डूब सकता है 37% मुनाफा

मल्टीबैगर साबित हुआ है Tata Elxsi

सब समाचार

+ और भी पढ़ें