Multibagger Stocks: 9 महीने में 1438% रिटर्न, ढहते मार्केट में भी बोनस के ऐलान पर अपर सर्किट, आपके पास है शेयर?

Multiabagger Stocks: रिकॉर्ड हाई से ढाई महीने में 59 फीसदी फिसलने के बावजूद इस शेयर में निवेशकों का पैसा 527 फीसदी पॉजिटिव में है। आज की बात करें तो ढहते मार्केट में भी शेयर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। यह तेजी बोनस इश्यू से जुड़े ऐलान के चलते आई है। चेक करें कि क्या यह शेयर आपके पोर्टफोलियो में है?

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 3:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Multibagger Stocks: वैंटेज नॉलेज एकेडमी के शेयर आज ढहते मार्केट में भी 5 फीसदी उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Multibagger Stocks: वैंटेज नॉलेज एकेडमी के शेयर आज ढहते मार्केट में भी 5 फीसदी उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्कइ इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गए तो दूसरी तरफ वैंटेज नॉलेज एकेडमी के शेयर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह तेजी बोनस इश्यू से जुड़े कंपनी के ऐलान पर आई है। कंपनी ने इसकी जानकारी 27 फरवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार खत्म होने के बाद दी और आज शेयर मार्केट खुलते ही 5 फीसदी के अपर सर्किट 110.40 रुपये (Vantage Knowledge Share Price) पर पहुंच गया। इसके बाद यह थोड़ा नरम पड़ा लेकिन फिर खरीदार के दम पर यह अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ।

Vantage Knowledge बोनस इश्यू के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट?

वैंटेज नॉलेज ने 2:1 के रेश्यो में बोनस शेयर बांटने का फैसला किया है यानी कि हर शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर दो शेयर बोनस में मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 मार्च 2024 फिक्स की गई है और इसका अलॉटमेंट 6 मार्च को होगा।


शेयरों ने ताबड़तोड़ भरी है निवेशकों की झोली

वैंटेज एकेडमी फाइनेंस, लॉ, अकाउंट्स और आईटी से जुड़े कोर्सेज मुहैया कराती है। हाल ही में इसने इसी महीने मुंबई में स्टूडेंड्स को यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम ऑफर करने के लिए गुजरात की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। इस साझेदारी का लक्ष्य सीपीए के साथ एमबीए फाइनेंस और सीएमटी के साथ एमबीए फाइनेंस प्रोग्राम ऑफर करना है। अब शेयरों की बात करें तो इसने निवेशकों की झोली ताबड़तोड़ भरी है। पिछले साल 9 ही महीने में इसने 1438 फीसदी रिटर्न दिया और शेयर 4 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर से उछलकर 17 दिसंबर 2024 को 270.70 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। हालांकि शेयरों की यह तेजी थम गई और फिलहाल इस हाई से यह 59 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

Record Fall in 29 Years: 29 साल में पहली बार, स्टॉक मार्केट में ऐसी तबाही, लगातार पांचवे महीने Nifty लाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।