बाजार ने कल की गिरावट भूलकर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। निफ्टी 18750 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी में तेजी कहीं ज्यादा देखने को मिल रही है। आज निफ्टी में चढ़नेवाले शेयर्स में डीआरएल, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को, यूपीएल, एचडीएफसी का समावेश रहा। जबकि वॉल्यूम बझर्स वाले स्टॉक्स में एवन्यू सुपरमार्ट, अशोक लीलैंड और Uflex के शेयर शामिल रहे। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18800, 18850 और 19000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43800, 43700 और 43500 के स्तर पर नजर आये।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने बुलिश नजरिया अपनाया है। उन्होंने कहा कि इसमें लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। लेकिन इसमें गिरावट मे खरीदारी करने की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
ITC Future : खरीदें - 454 रुपये, टारगेट - 470 रुपये, स्टॉपलॉस - 444 रुपये
L&T Future : खरीदें - 2378 रुपये, टारगेट - 2460 रुपये, स्टॉपलॉस - 2320 रुपये
Titan Future : खरीदें - 2492 रुपये, टारगेट - 3050 रुपये, स्टॉपलॉस - 2870 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Muthoot Finance
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Muthoot Finance पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Muthoot Finance की जून की एक्सपायरी वाली 1170 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 33.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)