Get App

Muthoot Finance Share Price: Q3 में शानदार मुनाफे के बावजूद 12% लुढ़का, ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार; क्या है उम्मीद

Muthoot Finance Share Price: मुथूट फाइनेंस के तीसरी तिमाही के मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा लोन रिकवरी पर राइट-बैक से आया। शेयर में तगड़ी गिरावट के चलते मुथूट फाइनेंस का मार्केट कैप कम होकर 1.43 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 4:39 PM
Muthoot Finance Share Price: Q3 में शानदार मुनाफे के बावजूद 12% लुढ़का, ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार; क्या है उम्मीद
जेफरीज ने Muthoot Finance के शेयर के लिए 4750 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

गोल्ड लोन NBFC मुथूट फाइनेंस के शेयरों में 13 फरवरी को दिन में 12.6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 3553.40 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 3576.75 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहने और ब्रोकरेज के पॉजिटिव रुख के बावजूद शेयर में गिरावट आई। कहा जा रहा है कि निवेशकों ने दिसंबर तिमाही की कमाई में उछाल के टिकाऊपन को लेकर चिंता जताई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 94.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2656.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 1363 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) 64 प्रतिशत बढ़कर 4467 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2721 करोड़ रुपये थी। ऑपरेशंस से स्टैंडअलोन रेवेन्यू 7242.7 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के रेवेन्यू 4423.45 करोड़ रुपये से लगभग 64 प्रतिशत ज्यादा है।

गोल्ड फाइनेंसर्स को सोने की रिकॉर्ड-हाई कीमतों और अनसिक्योर्ड रिटेल लोन के मामले में कड़े नियमों से फायदा हुआ है। कर्ज लेने वाले गोल्ड-बैक्ड फाइनेंसिंग की ओर बढ़े हैं। मुथूट फाइनेंस के तीसरी तिमाही के मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा लोन रिकवरी पर राइट-बैक से आया।

Muthoot Finance पर जेफरीज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें