Get App

Multibagger Stocks: 71 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अब ये है रुझान

Multibagger Stocks: इस कंपनी के शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी टूट रहे हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने महज 71 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। वहीं शॉर्ट टर्म में भी यह शानदार निवेश साबित हुआ है और पांच महीने में ही यह 40 फीसदी उछल गया था। आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज के मुताबिक गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 01, 2023 पर 3:58 PM
Multibagger Stocks: 71 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अब ये है रुझान
SKF India ने 21 साल में ही करोड़पति बना दिया दिया है और अब आगे भी अच्छी तेजी का रुझान दिख रहा है।

Multibagger Stocks: एबरेसिव्स और बेयरिंग्स इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी एसकेएफ इंडिया (SKF India) के शेयरों में आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने महज 71 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। वहीं शॉर्ट टर्म में भी यह शानदार निवेश साबित हुआ है और पांच महीने में ही यह 40 फीसदी उछल गया था। अब आज की बात करें तो इसके शेयर बीएसई पर 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 5146 रुपये (SKF India Share Price) पर बंद हुए हैं। आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, उसके हिसाब से शेयरों की गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए।

71 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति

एसकेएफ इंडिया के शेयर 13 सितंबर 2002 को महज 36.35 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 14057 फीसदी ऊपर 5146 रुपये पर है यानी कि 21 साल में एसकेएफ ने निवेशकों को 71 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया। एसकेएफ ने शॉर्ट टर्म में भी अच्छा रिटर्न दिया है। 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 3,961 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में यह 40 फीसदी उछलकर पिछले महीने 1 अगस्त 2023 को 5,528.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। इस हाई लेवल से यह फिलहाल 7 फीसदी डाउनसाइड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें