एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर ब्रोकरेज और म्यूचुअल फंड (MF) बुलिश नजर आ रहे हैं। यह लगातार पांचवां महीना है जब म्यूचुअल फंड्स ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों में खरीदारी की है। दरअसल, ब्रोकरेज और म्यूचुअल फंड जैसे सभी कैटेगरी के मार्केट पार्टिसिपेंट देश के सबसे बड़े लेंडर के वैल्यूएशन के मामले में काफी उत्साहित हैं। MF ने मई में 7600 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इसके पहले, म्यूचुअल फंड्स ने अप्रैल में एचडीएफसी बैंक के करीब 1,890 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। इसके अलावा मार्च में 4600 करोड़ रुपये, फरवरी में 8432 करोड़ रुपये और जनवरी में करीब 12884 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए थे।
