Get App

5 डिविडेंड ईल्ड फंड्स जिन्होंने पिछले 1 साल में दिया 38-51% रिटर्न, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

पिछले 1 साल में डिविडेंड यील्ड फंडों ने तमाम दूसरे लोकप्रिय डायवर्सिफाइड इक्विटी स्कीमों में बेहतर रिटर्न दिया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2021 पर 1:00 PM
5 डिविडेंड ईल्ड फंड्स जिन्होंने पिछले 1 साल में दिया 38-51% रिटर्न, आइए डालते हैं इन पर एक नजर
UTI Dividend Yield Fund-यह फंड बाजार में 16 साल से है। पिछले 1 साल में इसने 39.4 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड का AUM 3,021 करोड़ रुपये है।

डिविडेंड यील्ड फंड्स सामान्य तौर पर दूसरे इक्विटी स्कीम कैटेगरी की तुलना में कम ध्यान आर्कषित करते है। हालांकि इन स्कीम में बहुत ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता लेकिन बाजार की किसी गिरावट की स्थिति में इनमें काफी सुरक्षा मिलती है। इनके तहत उन कंपनियों में निवेश किया जाता है जो काफी ज्यादा डिविडेंड देती है। इन स्कीमों में ज्यादातर टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी , फाइनेंशियल सर्विसेस और हेल्थ केयर से संबंधित स्टॉक होते है। पिछले 1 साल में डिविडेंड यील्ड फंडों ने तमाम दूसरे लोकप्रिय डायवर्सिफाइड इक्विटी स्कीमों में बेहतर रिटर्न दिया है।

यहां हम ऐसे 5 फंडों की सूची दे रहें है जिन्होंने पिछले 1 साल में 39-51 फीसदी का रिटर्न दिया है।

ICICI Prudential Dividend Yield Equity Fund- इस फंड ने पिछले 1 साल में 51.4 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इसका 77 फीसदी से ज्यादा पोर्टफोलियो लॉर्जकैप स्टॉक का है। इसका AUM 543 करोड़ रुपये है।

Templeton India Equity Income Fund- इस फंड ने पिछले 1 साल में 46.3 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह फंड 15 साल से ज्यादा की अवधि से बाजार में है। घरेलू स्टॉक के अलावा यह फंड रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और विदेशी शेयरों में भी निवेश करता है। इसका AUM 1,198 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें