मार्च 2020 के बाद की रैली में मिड और स्मॉलकैप फंडों में जोरदार रैली देखने को मिली औऱ बाजार की नजरे इन्हीं पर लगी रही और ऐसे में लॉर्जकैप फंड हमारे रेडार से निकल गए। पिछले कुछ सालों के दौरान लॉर्जकैप फंडों का प्रदर्शन तुलनात्मक रुप से अच्छा नहीं रहा है यहां तक की इनके लिए सेसेंक्स-निफ्टी और निफ्टी 100 के रिटर्न का मुकाबला करना भी एक बड़ी चुनौती रही है लेकिन पिछले 3-4 साल की अवधि में कुछ लॉर्जकैप फंड ऐसे रहे है जिन्होंने निफ्टी 100 TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है।
यहां हम आपके लिए ऐसे 5 फंडों की सूची दे रहे हैं जिन्होंने 1 से 3 साल की अवधि में निफ्टी 100 TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है। हमने इस तुलना के लिए निफ्टी 100 TRI का चुनाव इसलिए किया है क्योंकि इसमें लॉर्जकैप स्टॉक का एक बड़ा बॉस्केट शामिल है। ACEMF के आंकड़ों के मुताबिक इस इंडेक्स में 1 से 3 साल की अवधि में 30.2 फीसदी और 18.2 फीसदी का औसत रिटर्न दिया है। यह आंकड़े 14 दिसंबर 2021 तक के है।
इस सूची का पहला फंड है IDBI India Top 100 Equity जो अपनी कैटेगरी में तुलनात्मक रुप से छोटा फंड है। इस स्कीमें पिछले 1 साल की अवधि में 35.9 फीसदी और 3 साल की अवधि में 20.1 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड की टॉप पिक्स में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियां है लेकिन इसमें 1 या 2 मिडकैप कंपनियां भी शामिल है। इसकी AUM 540 करोड़ रुपये है।
इस सूची का दूसरा फंड है UTI Mastershare। इसने भी निफ्टी 100 TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह फंड बाजार में 25 साल से ज्यादा की अवधि से है । 1 साल में इसने 33.7 फीसदी और 3 साल में 19.1 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 9,356 करोड़ रुपये है।
इस सूची का तीसरा फंड है Kotak Bluechip Fund जिसने 1 साल में 31.5 फीसदी और 3 साल में 19 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसमें सेसेंक्स और निफ्टी के चुनिंदा शेयर शामिल है।
इसकी AUM 3,445 करोड़ रुपये है।
SBI Bluechip इस सूची का चौथा फंड है जो एक एक्टिवली मैनेज्ड लॉर्ज कैप फंड है। इसकी AUM 31,106 करोड़ रुपये है। 1 साल की अवधि में इसने 30.3 फीसदी और 3 साल की अवधि में 18.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Invesco India Large-cap fund इस सूची का 5वां फंड है । इसने 1 साल में 36.5 फीसदी और 3 साल में 18.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 428 करोड़ रुपये है।
इस बात का ध्यान रखें कि इन फंडों में हमारी खरीद की कोई सिफारिश नहीं है । हालांकि इन फंडों ने 1 साल और 3 साल की अवधि में निफ्टी 100 TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन आगे इनका प्रदर्शन कैसा रहेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। इस तरह का कोई निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद जरुर लें।