Get App

आर्बिट्रेज फंड्स ने कर दिया कमाल, ऐसा फंड जिसने गिरते बाजार में भी निवेशकों को कमाकर दिया पैसा

पिछले 6 महीने में बाजार में लगातार गिरावट से निवेशकों को पोर्टफोलियो के साथ म्युचुअल फंड्स में भी भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन MF की एक कैटेगरी ऐसी भी है जिसने गिरते बाजार में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। पिछले 6 महीने में निफ्टी में 17% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इस दौरान आर्बिट्रेज फंड्स ने आउटपरफॉर्म किया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 17, 2025 पर 7:04 PM
आर्बिट्रेज फंड्स ने कर दिया कमाल, ऐसा फंड जिसने गिरते बाजार में भी निवेशकों को कमाकर दिया पैसा
आर्बिटेज फंड्स के तहत65% पैसा इक्विटी, बाकी रकम डेट, मनी मार्केट में लगाया जाती है। इसमें फंड मैनजर्स कैश और फ्यूचर्स के भाव के फर्क का फायदा उठाते हैं

पिछले 6 महीने में बाजार में लगातार गिरावट जारी है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। निवेशकों को पोर्टफोलियो के साथ म्युचुअल फंड्स (Mutual Funds (MF) में भी भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन ये बात पूरी तरह सही नहीं है। सभी म्युचुअल फंड्स में निवेश करने वालों को नुकसान हो रहा है ऐसा नहीं है। MF की एक कैटेगरी ऐसी भी है जिसने गिरते बाजार में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। निवेशकों को मुनाफा कमाकर दिया है। पिछले 6 महीने में निफ्टी में 17% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इस दौरान आर्बिट्रेज फंड्स ने आउटपरफॉर्म किया है।

6 महीने में दिया औसतन 3.7% का रिटर्न

इस पर ज्यादा डिटेल्स बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की मिताली जैन ने कहा कि आर्बिट्रेज फंड्स ने कमाल किया है। पिछले 6 महीनों से बाजार में भारी बिकवाली जारी है। 6 महीने में निफ्टी में 17% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस दौरान आर्बिट्रेज फंड्स ने आउटपरफॉर्म किया है। 6 महीने में इसने औसतन 3.7% का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें