फरवरी में इक्विटी फंडों में निवेश में 23 पर्सेंट की बढ़ोतरी, SIP बुक भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

ओपन एंडेड इक्विटी फंडों में फरवरी के दौरान फंड फ्लो 23 पर्सेंट बढ़कर 26,865.78 करोड़ रुपये हो गया। म्यूचुअल फंड एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIPs) 19,186 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 18,838 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Mar 08, 2024 पर 6:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इक्विटी फंडों में इनफ्लो मार्च 2021 से लगातार 36वें महीने पॉजिटिव जोन में रहा।

ओपन एंडेड इक्विटी फंडों में फरवरी के दौरान फंड फ्लो 23 पर्सेंट बढ़कर 26,865.78 करोड़ रुपये हो गया। म्यूचुअल फंड एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIPs) 19,186 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 18,838 करोड़ रुपये था।

इक्विटी फंडों में इनफ्लो मार्च 2021 से लगातार 36वें महीने पॉजिटिव जोन में रहा। इस मंथली डेटा के बारे में AMFI के CEO वेंकट चलसानी ने कहा, ' SIP खातों में बढ़ोतरी हुई है और 49.79 लाख नए SIP रजिस्ट्रेशन के साथ खातों की कुल संख्या 8.20 करोड़ रुपये हो गई है।' यह संपत्ति इकट्ठा करने को लेकर निवेशकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फरवरी में इंडस्ट्री का नेट AUM भी बढ़कर 54,54,214.13 करोड़ रुपये हो गया। कुल मिलाकर, पिछले महीने ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड स्कीमों में नेट इनफ्लो 1.19 लाख करोड़ डॉलर से घटकर 1.23 लाख करोड़ डॉलर हो गया।

इक्विटी फंड

फरवरी में स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में जबरदस्त निवेश देखने को मिला। सेबी द्वारा इन दोनों सेगमेंट को लेकर चिंता जताए जाने के बावजूद इसमें जबरदस्त निवेश रहा। हालांकि, मिडकैप फंडों में इनफ्लो में 12 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली, लेकिन यह आंकड़ा 1,808 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, स्मॉलकैप फंडों में नेट इनवेस्टमेंट 10 पर्सेंट घटकर 2,922 करोड़ रुपये हो गया।


मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 27-28 फरवरी को म्यूचुअल फंडों को निर्देश दिया था कि वे अपने स्मॉलकैप और मिडकैप के पोर्टफोलियो का जायजा लेकर यह पता करें कि उनके अपने सूचकांकों के मुकाबले कितने स्थिर और मजबूत हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।