Groww के लिए अपना पहला इंडेक्स फंड लॉन्च करने का रास्ता खुल गया है। कंपनी ने 7 सितंबर को इसका ऐलान किया। उसने 7 सितंबर को कहा कि पहला इंडेक्स फंड लॉन्च करने के लिए उसे SEBI की मंजूरी मिल गई है। इसका नाम Groww Nifty Total Markets Index Fund होगा। ग्रो ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग फर्म है। वह अपने पहले इंडेक्स फंड का एनएफओ पेश करेगी। ग्रो के को-फाउंडर ललित केशर ने ट्विटर (अब X) पर इस बारे में बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Groww Mutual Fund ने 5 सितंबर को इंडेक्स फंड लॉन्च करने के लिए सेबी को ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स सब्मिट किए थे।