Get App

IndusInd Bank में शॉक से बचे ये म्यूचुअल फंड्स, एक महीने पहले ही बेच दिए ₹1600 करोड़ के शेयर

Mutual Funds in IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक के शेयरों में कुछ दिनों पहले इंट्रा-डे में इसके इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दिखी थी और इसकी वजह अकाउंटिंग की एक गड़बड़ी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि म्यूचुअल फंडों को इस गिरावट को करारा झटका लगा होगा क्योंकि दिसंबर 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक बैंक में 38 म्यूचुअल फंड्स की 30.31 फीसदी हिस्सेदारी है। हालांकि अब और भी चीजें सामने आ रही हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 9:55 AM
IndusInd Bank में शॉक से बचे ये म्यूचुअल फंड्स, एक महीने पहले ही बेच दिए ₹1600 करोड़ के शेयर
इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को 1 अप्रैल 2025 से पहले के डेरिवेटिव अकाउंटिंग से जुड़े ट्रांजैक्शंस में गड़बड़ियों का खुलासा किया तो शेयर रिकॉर्ड 27 फीसदी टूट गए थे।

IndusInd Bank News: पिछले महीने फरवरी में भारतीय म्यूचुअल फंड्स ने इंडसइंड बैंक के 1600 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। इस बिकवाली का खुलासा नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट से हुआ है। म्यूचुअल फंड ने यह बिकवाली अकाउंटिंग में जुड़ी गड़बड़ी का खुलासा होने से करीब एक महीने पहले ही की थी। नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में म्यूचुअल फंड्स ने सबसे अधिक इंडसइंड बैंक के ही शेयर बेचे थे। इसके बाद लिस्ट में 1300 करोड़ रुपये के इंटरग्लोब एविएशन और 1300 करोड़ रुपये के बजाज फाइनेंस के शेयरों की बिक्री है। इस साल 2025 में निफ्टी 50 पर सबसे अच्छा बजाज फाइनेंस के शेयरों का परफॉरमेंस रहा।

IndusInd Bank के शेयरों को किसने खरीदा-बेचा?

फरवरी महीने में इंडसइंड बैंक के शेयरों का म्यूचुअल फंड्स ने बड़े पैमाने पर लेन-देन किया। कोटक म्यूचुअल फंड ने इसके 510 करोड़ रुपये के शेयर बेचे तो मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने 126 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने भी इसके शेयरों की बिक्री की है। हालांकि कुछ म्यूचुअल फंडों ने इसके शेयरों की खरीदारी भी की है। नुवामा अल्टरनेटिव रिपोर्ट के मुताबिक क्वांट म्यूचुअल फंड ने इसके 305 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

इंडसइंड बैंक के शेयरों को किस बात से लगा है झटका?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें