11 अक्टूबर को जारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 13 857 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। जबकि इसके पिछले महीने यानी अगस्त में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 20161 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इन आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि मार्च 2021 से अब तक के लगातार 31वें महीने में इक्विटी फंड में नेट इन्वेस्टमेंट पॉजिटिव जोन में बना रहा है।
