Get App

Mutual Funds : Demat या स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट, किस रूप में म्यूचुअल फंड्स को रखना है बेहतर, जानिए डिटेल

क्या आप ETF में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको म्यूचुअल फंड होल्ड करने के लिए एक Demat Account का इस्तेमाल करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 12:44 PM
Mutual Funds : Demat या स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट, किस रूप में म्यूचुअल फंड्स को रखना है बेहतर, जानिए डिटेल
एक Demat Account का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे अपने सभी निवेश एक ही अकाउंट में रख सकते हैं

Mutual funds : म्यूचुअल फंडों को एक डीमैट अकाउंट (demat account) में रखा जा सकता है। आप उन्हें एक स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट (SOA) फॉर्म में भी रख सकते हैं। दोनों ही मामलों में, होल्डिंग डिजिटल मोड में ही है और इनमें कोई फिजिकल सर्टिफिकेट नहीं है। यहां ऐसे कुछ फैक्टर्स बताए जा रहे हैं, जो आपको अपना होल्डिंग मोड तय करने से पहले ध्यान में रखने चाहिए।

क्या आपने ETF में किया है निवेश

क्या आप ETF में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको म्यूचुअल फंड होल्ड करने के लिए एक Demat Account का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसी तरह फंड ऑफ फंड रूट (fund of fund route) के जरिए ईटीएफ एक्सेस कर सकते हैं और उन्हें एसओए SOA format में रख सकते हैं।

एक Demat Account का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे अपने वित्तीय निवेशों को एक ही अकाउंट में रख सकते हैं। इस नजर रखना आसान हो जाता है। अगर आप एसओए फॉर्म में होल्ड करते हैं तो सीडीएसएल (CDSL) या एनएसडीएल (NSDL) द्वारा जारी कंसॉलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट से काफी हद तक इसका समाधान हो जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें